aajtaktimes

6 को धर्म संसद का आयोजन

बाराबंकी। श्री राम जन्म भूमि मन्दिर निर्माण न्यास आयोध्या के तत्वाधान
में, श्री आयोध्या कैम्प मानस केशरी नगर श्री गिरधरपुर नगर धाम, उज्जैन
में अखिल भारतीय राष्ट्रीय संत सम्मेलन एवं धर्म संसद का आयोजन छः मई को
होने जा रहा है। जिसमें देश के नामी साधु-संत हिस्सा लेंगें। श्री राम
जन्म भूमि मन्दिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष रसिक पीठाधीश्वर
महंत जनमेजय शरण महाराज ने संत सम्मेलन एवं धर्म संसद का प्रचार-प्रसार
हेतु पोस्टर जारी किया। उक्त कार्यक्रम के आयोजक मण्डल के सदस्य एवं
मन्दिर निर्माण न्यास के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव संत
सम्मेलन में आगामी अक्टूबर में मन्दिर निर्माण की घोषणा हेतु प्रस्ताव
रखेंगे। सम्मेलन की तैयारियां व्यापक रूप से की जा रही है। यह जानकारी
मन्दिर निर्माण न्यास के प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र
प्रताप सिंह ‘‘ज्ञानू’’ ने दी।
अग्निकाण्ड पीड़ितों को डीडीसी ने बंाटी राहत सामग्री

Related

UP 6382744296694132791

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item