7 लाख की LED बरामद, एक लुटेरा गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/7-led.html
मेरठ की कंकरखेड़ा इलाके की पुलिस ने बीते 6 महीनें पहले सैमसंग कम्पनी के एलईडी से भरे ट्रक की लूट का खुलासा करते हुए एक लुटेरे को गिरफ्तार किया हैं. पुलिस ने लुटेरे के कब्जे से 7 लाख की सैमसंग कम्पनी की 30 एलईडी बरामद की है.रविवार को लुट का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ने बताया कि देर रात कंकरखेड़ा पुलिस को मुखबिर के जारिए सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस टीम ने सरधना रोड से मुख्य अभियुक्त राशिद को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने उसके कब्जे से 7 लाख रुपयों की लूटी हुई 30 एलईडी बरामद की है. एसपी सिटी ने यह भी बताया कि कुछ माह पूर्व इस लूट के 13 फ्रिज भी बरामद करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया गया था. अभी इस गैंग के दो शातिर अपराधी पुलिस गिरफ्त से बहार है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

