सदर विधायक ने मेधावियों को बांटी साइकिलें
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_48.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठा है
शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। नवजवान और बच्चों को बेहतर
शिक्षा के अवसर मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार ने लगातार प्रयास किये।
प्रतिभावान नवजवानों एवं बच्चों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने एवं
सहायता देने का काम समाजवादी सरकार कर रही है। उक्त विचार आज ग्राम
सफीपुर के प्रगति शिशु विद्या मन्दिर में आयोजित मेधावी छात्र अलंकरण एवं
वार्षिकोत्साव समारोह में सदर विधायक सुरेश यादव ने उपस्थित लोगों में
व्यक्त कियें। सुरेश यादव ने आगे कहा कि राज्य सरकार की निःशुल्क लैपटॉप
वितरण योजना से गरीब और किसान परिवारों के बच्चों को सबसे ज्यादा लाभ हुआ
है। इस योजना से अब तक लगभग 17 लाख छात्र-छात्राओं को फायदा मिला है। इसी
प्रकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाली कन्या विद्या धन योजना ने
बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा के द्वारा खोले हैं। समाजवादी सरकार
नौजवानों को रोजगार के बेहतर अवसर मुहैया कराने के लिए कौशल विकास मिशन
के तहत उन्हें रोजगारपरक प्रशिक्षण दे रही है। विशिष्ट अतिथि उत्तर
प्रदेश को-आपरेटिव बैंक के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने
अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी देश तरक्की नही कर सकता
है। जब प्रदेश शिक्षित होगा तब देश भी शिक्षत होगा व विकास के नये अयाम
स्थापित होगें। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की सरकार निरन्तर
सुधार के लिए प्रयासरत है। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को
विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कार स्वरूप साइकिल मुख्य अतिथि व विशिष्ट
अतिथि के हाथों से वितरित की गयी। इस अवसर पर मुख्य रूप से नन्हें लाल
यादव, विजय सिंह वर्मा, बबीता रानी वर्मा, नीलम देवी, कामता प्रसाद यादव,
मो. रिजवान संजय, केशव राम वर्मा, विनोद यादव प्रधान, नरेन्द्र वर्मा,
जगजीवन वर्मा व सहजराम यादव समेत आदि लोग उपस्थित थे।

