aajtaktimes

संगठन के सभी पदाधिकारी जी-जान से मेहनत कर रहे हैं: जुबेर


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के तत्वाधान में गांधी
भवन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जुबेर अहमद ने की।
गोष्ठी में सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी जी-जान से
मेहनत कर रहे है। आने वाले समय में हम सबको कामयाबी जरुर मिलेगी और सभी
पदाधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि आप सलब लोग 20 अप्रैल को एक
दिवसीय शक्ति प्रदर्शन और विधानसभा घेराव में जरुर पहुंचे। पंकज बाजपेयी
ने कहा कि इस समय हम सबको एकजुट होने की जरुरत है। लखनऊ लक्ष्मण मेला
मैदान में भारी से भारी संख्या में सभी भाई पहुंचे और सरकार को दिखा दें
कि मृतक आश्रित कर्मचारी अब अपना हक लिये बगैर शांति से नही बैठने वाले
हैं। कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि आप सभी अपने सारे कामों को छोड़कर एक
मुहिम चलाये अपने-अपने विकास खण्ड में एक-एक कर्मचारी से सम्पर्क करके
उनके संगठन के बारे में बताये और 20 अप्रैल को लखनऊ चलने के लिये प्रेरित
करें। इस प्रदर्शन के लिये सभी भाई जी-जान लगा दे और सरकार से आर-पार की
लड़ाई के लिये सभी भाई कमर कस लें। बैठक में मुख्य रुप से हरिश्चन्द्र
वर्मा, कुलदीप वर्मा, अनुपम अवस्थी, नितिन श्रीवास्तव, अभिषेक
श्रीवास्तव, सफीर अहमद, अशोक कुमार, राकेश कुमार, हरिश्चन्द्र, रामकेस,
अजय द्विवेदी, नीरज सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहें।

Related

UP 2036558137674482371

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item