सांसद ने मजार पर चढ़ाई चादर, मांगी अमन-चैन की दुआ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_98.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। 2017 का चुनाव एक चुनौती हैं और हम आपके सहारे इस चुनौती को
स्वीकार करना चाहते हैं। क्योंकि राजनीति हट-बच के नही डट कर की जाती
हैं। एक लम्बी लड़ाई लड़कर प्रतिकूल हवाओं में भी हम संघर्ष करके विजयश्री
हासिल करेंगे और 27 वर्षों के पश्चात् कांग्रेस पार्टी की मजबूत राजनैतिक
धरती बनाकर निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। उक्त उद्गार
राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया ने देवां स्थित दादा मियां की मजार से
पदयात्रा कर महान सूफी संत कौमी एकता के प्रतीक हाजी वारिस अली शाह की
दरगाह पर चादर समर्पित कर मुल्क में अमन चैन की दुआं करने के पश्चात्
नुमाइश ग्राउण्ड पर जिला अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अरशद इकबाल द्वारा
आयोजित होली मिलन समारोह में व्यक्त किये। होली मिलन समारोह स्थल पर
हजारों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय आवाम को होली
के पर्व की बधाई देने के पश्चात् श्री पुनिया ने कहा कि आज विघटनकारी
ताकतें, गरीब अमीर को बांटने वाली शक्तियो ने जब अपने स्वार्थ के लिये
हाथ मिला लिया हैं तो कांग्रेस पार्टी जिसका जन्म ही आवाम की आजादी और
आजादी के बाद देशवासियों को खुशहाली विकास, तरक्की के रास्ते पर ले जाने
के लिये हुआ था तो हमें ऐसी शक्तियों जो देश को तोड़ने की कोशिश कर रही
हैं। होली मिलन समारोह के आयोजक जिला अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अरशद
इकबाल ने श्री पुनिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज मुझे गर्व हैं
कि हम ऐसी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं जिसका देश की आजादी से लेकर
आज के विकासशील भारत बनाने में ऐसा योगदान हैं जिसे कभी भुलाया नही जा
सकता हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, बाबू रामजियावन
यादव, दीपक सिंह, शबनम वारिस, कपिलदेव वर्मा, मंजू दीक्षित, मो. इरफान
कुरैशी, रामहरख रावत, अकील अंसारी, के.सी.श्रीवास्तव, रमन द्विवेदी,
महबूब-उर-रहमान किदवई, सुहेल अहमद, ज्ञानेश शुक्ला, जयंत गौतम, शिवबहादुर
वर्मा, सिकंदर अब्बास रिजवी, विजय पाल गौतम, मंगल जायसवाल, तरूण चावला,
नसीर खां, सुरेश यादव सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय आवाम मौजूद थी।

