aajtaktimes

केरल के पुतिंगल देवी मंदिर में लगी आग, 75 की मौत 200 घायल

केरल के कोल्ल में स्थित एक मंदिर में आतिशबाजी के दौरान लगी आग में 75 लोगों की मौत हो गई। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है इसलिए कुछ मरने वालों की संख्या में कुछ और ईजाफा होने की आशंका है। इस घटना में करीब 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

यह दर्दनाक हादसा परवूर के पुतिंगल माता के मंदिर में शनिवार की रात को हुआ। पुलिस के मुताबिक मंदिर में आतिशबाजी की वजह से आग लगी। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नवरात्रि के चौथे दिन माता के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे थे।

अधिकारियों ने बताया कि मंदिर में इस आतिशबाजी की शुरुआत शनिवार रात करीब 11:30 बजे शुरू हुआ जो रविवार की भोर करीब 3 बजे तक चलता रहा। इतने लंबे समय तक चले आतिशबाजी ने ही इस दर्दनाक हादसे को जन्म दिया।

Related

news 6077015254940841219

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item