लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर बदमाश ने कांस्टेबल को मारी गोली
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_911.html
लखनऊ (एएनएस)। उत्तर प्रदेश में चारबाग स्टेशन पर आज तड़के चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कांस्टेबल को गोली मारकर घायल कर दिया । पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तडके करीब सवा दो बजे चारबाग एनईआर स्टेशन पर जीआरपी के उपनिरीक्षक नारायण सिंह और कांस्टेबल अाफाक ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बदमाशों रोहित और सतबीर को पकड लिया। पकडे गये बदमाशों में से एक ने थाने ले जा रही पुलिस पर पिस्टल से गोली चला दी जिससे कांस्टेबल अाफाक घायल हो गया। घायल कांस्टेबल को ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है । घटना के बाद एक बदमाश भाग गया जबकि राेहित नामक बदमाश को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है ।

