उप्र में पुलिस हिरासत से कैदी फरार,दो सिपाही निलंबित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_935.html
गोण्डा (एएनएस)। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक कैदी आज पुलिस हिरासत से फरार हो गया। लापरवाही बरतने के लिए दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया।पुलिस ने बताया कि मनकापुर थाना क्षेत्र के चौबेपुर का रहने वाला रज्जन गिरि वाहन चोरी में पकडा गया था। 26 मार्च को उसे हाइड्रोसील के आपरेशन के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक आपरेशन के बाद वह वार्ड में भर्ती था। निगरानी के लिए मनकापुर थाने के सिपाही तैनात थे। आज सुबह वह पुलिस वालों को चकमा देकर फरार हो गया। रज्जन के भागने की खबर को आला अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए दो सिपाहियांे को निलंबित कर दिया। रज्जन की तलाश की जा रही है।

