टीकाकरण में किसी भी गांव के बच्चे छूटने न पायें : डीएम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_816.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में द्वितीय दिन मिशन इन्द्रधनुष की समीक्षा बैठक हुई जहां उन्होंने बताया कि गत इन्द्रधनुष अभियान में 84 प्रतिशत कार्य हुआ था। इस बार हर हालत में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जाना है। इसी क्रम में उन्होंने डीपीओ पवन यादव को डियूलिस्ट के अनुसार कार्य होने की सूचना अलग से प्रतिदिन देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को इस कार्य के लिये बधाई दिया। नोडल अधिकारियों को 20 पीएचसी/ सीएचसी में 7 से 14 अप्रैल तक जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक दिन एमओआईसी 5, सीडीपीओ 10 एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी 10 सेक्शन पर जाकर कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिये, ताकि किसी भी गांव के बच्चे छूटने न पावें। 7 अप्रैल को छूटे बच्चों को 10 अप्रैल को टीकाकरण लगाया जायेगा। साइड पर शत-प्रतिशत कार्य दिखे। प्रत्येक दिन के कार्य की सूचना सायं 7 बजे अनुश्रवण कक्ष मे उपस्थित हो। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीके मिश्रा ने बताया कि डियू लिस्ट के अनुसार कार्य किया जा रहा है। कोई भी एएनएम किसी भी दशा में अनुपस्थित न हो। बच्चों को 7 प्रकार के टीके लगाये जाने हैं। प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित स्थल तथा उसके बाद टीम घर-घर जाकर बच्चों को एक़त्रित कर केन्द्र पर लाकर टीकाकरण करायेंगे। जिलाधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अपील किया कि अपने निर्धारित केन्द्रों पर बच्चों को लाकर टीकाकरण करवाने में सहयोग करें। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह सहित सभी नोडल अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीडीपीओ आदि उपस्थित रहे।

