aajtaktimes

8वीं तक की परीक्षाओं में बदलाव, अब ऐसे निकलेगा रिजल्ट

हिमाचल में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों के अब साल में चार यूनिट टेस्ट और दो परीक्षाएं ली जाएंगी। शिक्षा विभाग ने छात्रों के मूल्यांकन का तरीका बदल दिया है। राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने वीरवार को बदलाव की अधिसूचना जारी करते ही नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। अब टेस्ट और परीक्षाओं के आधार पर ए से लेकर ई तक ग्रेडिंग तय की जाएगी। अभी तक आठवीं कक्षा तक टेस्ट लेने की कोई भी अनिवार्यता नहीं थी। कई स्कूलों में शिक्षक मर्जी से छात्रों का मूल्यांकन कर उन्हें अगली कक्षा में भेज देते थे। अब केंद्र सरकार के आदेशानुसार हिमाचल सरकार ने मूल्यांकन की व्यवस्था में बदलाव करते हुए परीक्षाएं लेना जरूरी कर दिया है। उत्तर पुस्तिकाओं का भी रिकार्ड रखा जाएगा। ग्रेडिंग भी दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नई व्यवस्था को लागू किया गया है। राज्य सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक छात्रों का मूल्यांकन करने के लिए शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों के लिए अलग-अलग से यूनिट टेस्ट और परीक्षाओं का शेड्यूल भी तय किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने इसकी पुष्टि की है।
                                                     परीक्षाओं का यह रहेगा शेड्यूल
शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह, मई महीने के दूसरे सप्ताह, अगस्त के तीसरे सप्ताह, और अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में पहले दो पीरियडों (60 से 75 मिनट) में यूनिट टेस्ट होंगे। इसके बाद अन्य पीरियड नियमित तौर पर लगेंगे।
जून के अंतिम सप्ताह और दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली परीक्षाएं तीन घंटे की होंगी। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में मई के दूसरे सप्ताह, जून के तीसरे सप्ताह, नवंबर के तीसरे सप्ताह और जनवरी के पहले सप्ताह में पहले दो पीरियडों में यूनिट टेस्ट होंगे। सितंबर के तीसरे सप्ताह और मार्च के दूसरे सप्ताह में परीक्षाएं तीन घंटे की होंगी। दो टर्म में दो-दो टेस्ट और एक-एक परीक्षा ली जाएगी।

Related

news 5991423548053876926

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item