https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_131.html
गलगोटिया यूनिवर्सिटी की छात्रा ऋतु यादव की आत्महत्या के मामले में कासना कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी चारों रूम पार्टनर लड़कियों का बयान दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि 19 अप्रैल की रात क्रीम को लेकर छात्राओं के बीच काफी कहासुनी हुई थी। क्रीम चुराने की बात कहकर लड़कियों ने ऋचा के बैग की तलाशी लेनी चाही तो उनके बीच आपस छीना झपटी हुई थी। इससे क्रीम की सील भी टूट गई थी। घर से क्रीम भी बरामद हुई है। प्रभारी ने बताया कि ऋचा के पिता का भी बयान दर्ज करने के बाद बयानों के आधार पर घटना की वास्तविकता की जांच की जाएगी।
मालूम हो कि विश्व बैंक बर्रा कालोनी कानपुर निवासी ऋतु बीटेक कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 20 अप्रैल की सुबह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा-2 स्थित एनआरआई सिटी अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर ऋतु ने आत्महत्या कर ली थी। ऋतु ने इसका जिम्मेदार सुइसाइड नोट में रूम पार्टनर ऋचा, विजया, प्रीति और सामरा को ठहराया था। पढ़ाई के बाद अमेरिका जाने का था सपना: पिता
ऋतु के पिता का कहना है कि पिछले सेमेस्टर में बेटी को ए प्लस ग्रेड मिला था। वह हमेशा ऊंचे सपने देखती थी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होने के बाद वह अमेरिका में जॉब करना चाहती थी।