BJP व कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, मौके पर पीएसी तैनात
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/bjp_2.html
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह चौराहे पर शनिवार को उस समय हड़कम्प मच गया जब भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गये। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फिर भी एहतियात के तौर पर मौके पर पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह सिपाह चौराहे पर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गयी। जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह यादव एवं शहर कोतवाल सतेन्द्र तिवारी मयफोर्स मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर लिये। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तो नियंत्रित रही लेकिन एहतियात के तौर पर मौके पर भारी संख्या में पीएसी व पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में मारपीट का कारण एवं बवाल करने वालों का कुछ पता नहीं चल सका।

