’पूरी शिक्षा पूरा भार, हर बच्चे का है अधिकार’ नारे के साथ निकली जागरूकता रैली
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_39.html
जौनपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत नगर पालिका के टाउन हाल से शिक्षा जागरूकता रैली निकाली गयी जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने हरी झण्डी दिखाकर किया। रैली नगर के चहारसू तिराहा, सद्भावना पुल, जोगियापुर होते हुये कलेक्टेªट पहुंचकर समाप्त हो गयी। इस मौके पर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सर्वशिक्षा अभियान के तहत जिलास्तरीय रैली निकाली गयी। उन्होंने बताया कि सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देश है कि 6 से 14 वर्ष के बच्चों का दाखिला शत-प्रतिशत विद्यालयों में कराना है। इसके लिये घर-घर जाकर जांच की जायेगी। रैली के समापन पर नगर मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की तब तक नहीं मानी जा सकती है जब तक हर व्यक्ति शिक्षित न हो। रैली में बच्चे ‘पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की’, ’पापा सुन लो विनय हमारी पढ़ने की है उम्र हमारी’, ’बेटा बेटी एक समान सबको शिक्षा सबको ज्ञान’, ’शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने की सब करो जतन’, ’पूरी शिक्षा पूरा भार हर बच्चे का है अधिकार’ आदि नारे लगाते बच्चे चल रहे थे। इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण कृपाशंकर पाडेय, समेकित मंजू पासवान, बालिका शिक्षा शोभा तिवारी, खण्ड शिक्षाधिकारी धर्मापुर ममता सरकार, सिकरारा, सिरकोनी, मुफ्तीगंज, रामपुर सहित डायट प्रवक्ता आरएन यादव, ब्रहमजीत सिंह दर्जनों विद्यालयों के शिक्षक, बच्चे उपस्थित रहे। संचालन सुनील सिंह ने किया।
