aajtaktimes

जौनपुर में अधेड़ व महिला की हत्या कर फेंकी मिली लाश

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में शनिवार को सुबह दो लोगों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। क्षेत्र में हो रही चर्चा के अनुसार प्रेम प्रपंच के चलते अधेड़ बलवन्ता यादव 65 वर्ष एवं हरिजन इन्द्रावती 60 वर्ष की हत्या धारदार हथियार से इन्द्रावती के घर पर कर की गयी। यह भी चर्चा है कि हत्यारा मृतका इन्द्रावती का बेटा है। चर्चाओं के अनुसार बलवन्त एवं इन्द्रावती के बीच प्रेम सम्बन्ध काफी समय से चल रहा था। इससे मृतका के परिजन नाराज चल रहे थे। चर्चा की मानें तो अन्त में दोनों की हत्या का निर्णय लेते हुये कत्ल कर दिया गया जिसका आरोपी मृतका का बेटा है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की। हालांकि हत्यारा घटना के बाद से फरार चल रहा है। महिला के परिजन ने आरोप लगाया कि इस प्रेम प्रपंच की जानकारी थाना पुलिस को सिपाही संजय यादव के जरिये दी गयी थी लेकिन थानेदार ने तवज्जो नहीं दिया। परिणाम रहा कि शनिवार को डबल हत्या हो गयी। थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। उधर जानकारी होने पर वाराणसी जोन के डीआईजी डा. संजीव गुप्ता, जौनपुर के अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव सहित तमाम अधिकारियों ने पहुंचकर मौका-मुआयना किया।

Related

UP 8496964129969238766

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item