aajtaktimes

सपा नेत्री डॉ श्वेता ने देवा में चढ़ाई चादर,मांगी दुआएं

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष व लखनऊ पूर्वी विधानसभा की प्रत्याशी डॉक्टर श्वेता सिंह ने देवा पहुँच कर सरकार वारिस पाक के आस्ताने पर चादर पेश की व देश में अमन चैन की दुआ माँगी पहले वो समाजवादी नेता व सभासद शाफ़े जुबेरी के आवास पर गई जहाँ पर अधिवक्ता सरदार आलोक सिंह, यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव दानिश सिद्दीकी , समाजसेवी फ़राज़ अहमद खान, व सभासद शाफे जुबेरी, आलम बाबा ने बुके भेंट कर स्वागत किया ।

सभासद शाफे जुबेरी ने कहा कि जो उम्मीद प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  ने लखनऊ पूर्वी विधानसभा से टिकट दे कर की है उसमें डॉक्टर श्वेता सिंह खरी उतरेंगी और विधानसभा में अपने विरोधियो को लम्बे अंतराल से हरा कर विधानसभा पहुँचेंगी 
प्रदेश सचिव दानिश सिद्दीकी ने कहा कि वो अपनी पूरी टीम के साथ डॉक्टर श्वेता सिंह के चुनाव अभियान में पुरज़ोर मेहनत कर  उनको विधानसभा पहचाएँगे। इस मौके पर मोहम्मद शमीम, सलमान वारसी, तालिब वारसी, देव सिंह, अमित पण्डित आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Related

UP 186451566790140510

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item