वक्फ सम्पत्तियो से अवैध कब्जे नहीं हटे तो मै खुद बैठूंगी धरने पर:नजमा हेपतुल्ला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_87.html
लखनऊ (एएनएस)। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नजमा हेेपतुल्ला ने आगाह किया है कि उत्तर प्रदेश में वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों से अवैध कब्जे नहीं हटवाये गये तो वह खुद यहां आकर धरने पर बैठेंगी। सुश्री हेपतुल्ला ने यहां पत्रकारों से कहा कि वक्फ की सर्वाधिक सम्पत्ति उत्तर प्रदेश में है और यहीं पर सबसे ज्यादा अवैध कब्जे हैं।
वक्फ की सम्पत्तियों से कब्जा हटवाने के लिए वह मुख्यमंंत्री को पत्र लिखेंगी, इसके बावजूद अवैध कब्जे नहीं हटे तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठेंगे और उनके साथ वह भी यहां आकर बैठेंगी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में उन्होंने अल्पसंख्यकों के हितों के लिए बनी योजनाओं के सिलसिले मेें बैठक बुलायी थी।