aajtaktimes

18 से 27 अप्रैल को दौड़ेगी सपा की साइकिल


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को 2017 के चुनाव में पूरे
जोश व खरोश के साथ अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार करें।
तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व विधायक 18 से 27 अपै्रल तक
अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में साइकिल चलाकर सरकार व अपने द्वारा कराये
गये कार्यों का प्रचार-प्रसार करेंगे। उक्त विचार जिला समाजवादी पार्टी
के कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने
व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के
अनवरत संघर्षों की बदौलत ही 2012 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से
सरकार बनी थी। और अब आप लोगों के ही मेहनत व परिश्रम से पुनः 2017 में
समाजवादी पार्टी युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार
बनाएगी। आप सभी लोग अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में आज से ही आप सभी लोग
चुनाव की तैयारी में लग जायें। कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने
अपने सम्बोधन में कहा कि आप सब लोग साइकिल यात्रा के माध्यम से 10 या 15
की टोली में अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र में घूमकर पार्टी की सरकार
द्वारा कराये गये जनहित के कार्यों का प्रचार-प्रसार करें तथा पार्टी को
मजबूत करें। संघर्षों की कोख से समाजवादी पार्टी का जन्म हुआ है।
समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता संघर्ष करने से नही डरता। और उसी का
परिणाम है कि पूरे उत्तर प्रदेश में पुनः समाजवादी पार्टी के हर विधानसभा
क्षेत्र में विधायक बनने जा रहे हैं। क्योंकि विधायकों से ही सरकार बनती
है। सदर विधायक सुरेश यादव, विधायक जैदपुर राम गोपाल रावत, विधायक हैदरगढ़
राम मगन रावत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले
चुनाव की तैयारी में आप लोग जुट जायें और गांव-गांव शहर-शहर जाकर सपा
सरकार द्वारा कराये गये कामों के बारेे में लोगों जागरुक करें।  एमएलसी
राजेश यादव राजू ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोंपरि है।
जनपद के समस्त अधिकारी कार्यकर्ताओं के जायज कामों को करने में अपनी रूचि
दिखाएं। क्योंकि हम लोगों की असली ताकत हमारा कार्यकर्ता व नेता है।
इन्हीं लोगों की मेहनत की बदौलत ही हम लोग आज विधायक हैं। सपा जिला
महासचिव अनिल कुमार यादव के संचालन में हुई उक्त मासिक बैठक में मुख्य
रूप से को ऑपरेटिव बैंक से प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा,
उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्रा, अजय वर्मा बब्लू, मो. नसीम कीर्ती, राम
मनोहर यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, धीरज गुलसिया, शमीम फन्ने, श्यामु
त्रिवेदी, नाजीमा शाहीन, महिला सभा अध्यक्ष सरोज मौर्या, यशवन्त यादव,
प्रीतम सिंह वर्मा, फरजान उसमानी, अयोध्या रावत, इन्द्रेश प्रताप सिंह,
आशीष सिंह आर्यन, सौरभ द्विवेदी, अलीम मेहंदी, शिवम शुक्ला, प्यूस
अवस्थी, करन सिंह, रघुबीर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 9019532959290690614

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item