सपा सरकार ने धर्म से ऊपर उठकर लोगों को पहुंचाये हैं लाभ: सुरेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_33.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सभी धर्मों व समाज के लोगों का मान सम्मान समाजवादी पार्टी में
ही सुरक्षित है। चार साल पहले आप सभी लोगों के समर्थन से प्रदेश में
सरकार बनी है। आप लोगों का प्यार को देखते हुए सपा सरकार ने हर धर्म व
मजहब के लोगों के लिये कई विकास कार्य किये हैं। उक्त विचार मुफ्त आँखों
की जांच एवं चश्मा वितरण के दौरान सदर विधायक सुरेश यादव ने व्यक्त किये।
श्री यादव ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश में बेहतर
और सुचारू कानून व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास किया। तमाम बडे़ शहरो में
आधूनिक पुलिस कंट्रोल रूम बनाये गयें है।
आप सभी जानते हैं कि हर क्षेत्र
के प्रतिभावाना नौजवानों एवं बच्चों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित
करने एवं सहायता देने का काम समाजवादी सरकार करती रही है। मुफ्त आँखो की
जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम में लगभग 964 लोगों ने देवां में अपनी
आँखो की जांच करायी तथा चश्मा उनके घर पर बाद में पहुंचाया जायेगा। अगला
कैम्प 5 अपै्रल को गदिया ग्राम पंचायत में लगाया जायेगा। उक्त अवसर पर
मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख देवां रमेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष कामता
प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ती, विधायक प्रतिनिधि मो. रिजवान
संजय, प्रधान गदिया राजेन्द्र मिश्रा, प्रधान विनय यादव, पूर्व प्रमुख
संगीता गौतम, माता बख्श सिंह, मुन्ना यादव आदि लोग उपस्थित थे।