रिफिलिंग का गोरखधंधा जोरो पर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_126.html
बाराबंकी। विभागीय अधिकारियों की मिली भगत के चलते बड़े
रसोई गैस सिलेण्डरों से छोटे रसोई गैस सिलेण्डरों में गैस रिफिलिंग किये
जाने का गोरखधन्धा परवान चढ़ चुका है। वहीं विभाग तमाशबीन बना हुआ है। बड़े
रसोई गैस सिलेण्डरों से छोटे रसोई गैस सिलेण्डरों में गैस रिफिलिंग करने
का यह गोरखधन्धा कोई नया नही है। बल्कि काफी अर्से से फल फूल रहा है। एक
छोटी सी चिंगारी पता नही कितने लोगों का जीवन तबाह कर सकती है। इसकी
विभाग को कोई चिन्ता नही है। बस थोड़ा-थोड़ा दुहते रहो और मलाई काटते रहो
कोई पूंछने वाला नही है। इस तरह का गोरखधन्धा क्षेत्र के बदोसरायं,
मरकामऊ, सैदनपुर, सहादतगंज, टिकैतनगर, समेत कई स्थानों पर फल फूल रहा है।
विभाग सब कुछ जानते समझते हुए तमाशबीन बना हुआ है।

