अपनी ही जमीन के लिये दर-दर भटक रहे किसान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_258.html
बाराबंकी। हैरत अंगेज कारनामा कर दिखाने की महारथ हासिल है
तो सिर्फ चकबन्दी विभाग को जिसने काफी अर्सा पूर्व एक किसान की जमीन
दूसरे किसान के नाम करके उसे बेदखल कर दिया है। अपनी खोयी हुई जमीन पुनः
प्राप्त करने के लिए न्याय की आस संजोए भुक्तभोगी दर-दर भटक रहा है। जी
हां चौकिये नही यह कहावत चकबन्दी विभाग पर बिलकुल सटीक बैठ रही हैं।
जिसने काफी अर्सा पूर्व कस्बा बदोसरायं निवासी दिलावर हुसैन, पुत्र
मुस्तफा हुसैन गाटा सं0 89 की रक्बा सं. 0.0180 हेक्टेयर भूमि जो ग्राम
टिकुरी में थी उसे तत्कालीन चकबन्दी लेखपाल ने ग्रामवासी दिलदार हुसैन के
गाटा सं. 90 रक्बा 0.0190 हेक्टेयर के साथ नाप दिया था। इस गोरखधन्धे की
जानकारी जब दिलावर हुसैन के पुत्रों यावर हुसैन, अबरार हुसैन, तजम्मुल
हुसैन, राहत हुसैन,, आदि को हुई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। अपनी
भूमि को पुनः प्राप्त करने के लिए उन्होने चकबन्दी न्यायालय में अपना वाद
दायर करकंे न्याय की गुहार लगायी है।

