aajtaktimes

धूमधाम से मनाया गया बच्चों का जन्मदिन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतरौली वि.ख. मसौली में खण्ड शिक्षा
अधिकारी आलोक कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय के बच्चों का
जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल
भविष्य की कामना की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को उपहार
वितरित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशानुरूप
प्रत्येक माह के अन्तिम शनिवार को परिषदीय विद्यालय के बच्चों का जन्म
दिन मनाने की शुरूआत बच्चों का विद्यालय के प्रति उत्साह जागृत करेगा
जिससे बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं शैक्षिक गुणवत्ता में भी सुधार
होगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामपाल सिंह ने बच्चों को उनके जन्मदिन
पर बधाई देते हुए उनको अनुशासन आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय
के शिक्षक विश्वनाथ सिंह, शीतला प्रसाद, राशिदा परवीन, दिलीप तिवारी,
रेशमा बानो पूजा कश्यप विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष हरिनाम सिंह
आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 4051205202770473964

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item