बारात न लाने की धमकी, कन्या पक्ष पहंुचा पुलिस दरबार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_127.html
जौनपुर। दहेज न मिलने पर वर पक्ष ने बारात न ले जाने की दी धमकी जिस पर वधू पक्ष ने पुलिस से शिकायत किया। मालूम हो कि बीते 10 अप्रैल को सगाई हुई थी। साथ ही आगामी 14 मई को शादी की तिथि भी तय है। आज यह मामला तब सामने आया जब कन्या पक्ष ने पुलिस को तहरीर दिया। दिये गये तहरीर के अनुसार वर पक्ष द्वारा दहेज अधिक मांगा जा रहा है जबकि बात उससे भिन्न की हुई थी। बीते 10 अप्रैल को पूरे विधि-विधान से सगाई हुई है तथा आगामी 14 मई को शादी भी तय है। इस पर पुलिस ने वर पक्ष के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दिया है। बताया गया कि यह मामला मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र का है।

