रेलवे स्टेशन पर अधेड़ ने गोली मारकर की खुदकुशी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_887.html
जौनपुर। जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 5 पर गुरूवार को एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार दिया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 5 पर लगभग 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली जिसकी आवाज सुनकर मौके पर पुलिस सहित तमाम लोग दौड़े। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि वह जनपद भदोही के ज्ञानपुर का निवासी है और उसकी ही पुत्री द्वारा उसके ऊपर पर बलात्कार का आरोप लगाने से क्षुब्ध होकर वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

