पूर्व विधायक जावेद को दी गयी श्रद्धांजलि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_679.html
जौनपुर। सदर विस के पूर्व विधायक जावेद अंसारी को गुरूवार को याद किया गया जिसके बाबत जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसी क्रम में शेख नुरूल हसन मेमोरियल सोसायटी द्वारा रोडवेज तिराहे पर स्थित हजरत लुक्का शाह बाबा परिसर में बाद नमाज जोहर दुआ की गयी। इस दौरान स्व. अंसारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन एएम डेजी ने किया। इस अवसर पर महताब, हफीज, साहिल, मनीष, फैजी, इरशाद, रवि अरोड़ा, ताहिर, प्रमोद मौर्य, बाबू के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

