aajtaktimes

सभी ब्लाकों में कैम्प लगाकर बनेंगे आधार कार्डः सीडीओ

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि विकलांग प्रमाण-पत्र बनाने हेतु विकास खण्डों में कैम्प आयोजित किया गया है। इस दौरान आधार कार्ड का भी कैम्प लगेगा। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड डोभी में 2 मई, केराकत में 3, मुफ्तीगंज में 4, धर्मापुर में 5, करंजाकला में 6, शाहगंज में 7, सुइथाकला 10, जलालपुर 11, सिरकोनी में 12, बक्शा में 13, बदलापुर में 16, महराजगंज में 17, सुजानगंज में 18, मछलीशहर में 19, मुंगराबादशाहपुर में 20, मड़ियाहूं में 23, रामनगर में 24, रामपुर में 25, बरसठी में 26, खुटहन में 27 व सिरकोनी में 28 मई को कैम्प लगेगा। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील किया कि कैम्प में पहुंचकर विकलांग प्रमाण-पत्र व आधार कार्ड बनवायें। सभी खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड के क्षेत्रीय कर्मचारियों अपने क्षेत्र में विकलांगों का प्रमाण पत्र बनवाने हेतु कैम्प में लाने का सहयोग करें। जिला विकलांग अधिकारी राजेश सोनकर ने ग्राम प्रधान से अपील किया है कि ग्रामवासियों को इस अवसर का लाभ उठाने में मदद करें।

Related

UP 218094819137846372

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item