aajtaktimes

घर के सामने से दिल्ली पुलिस के डीसीपी की कार चोरी

राजधानी में आम आदमी की बात तो दूर यहां पुलिस के अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। दक्षिण-पश्चिम जिले के द्वारका साउथ इलाके से चोरों ने दिन-दहाड़े दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी की निजी कार उड़ा ली। शिकायत पर वाहन चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें डीसीपी की इनोवा कार की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक डीसीपी देवतोष अपने परिवार के साथ द्वारका सेक्टर-8 में रहते हैं। बृहस्पतिवार को दिन में इनकी लाल रंग की इनोवा कार घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच दोपहर के समय चोरों ने इनकी कार चोरी कर ली।
                                              पुलिस सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाल रही है
परिजनों ने कार को न पाकर मामले की सूचना देवतोष को दी। बाद में पुलिस को खबर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है। कार पर किसी तरह की कोई बत्ती लगी होने की बात से जिला पुलिस उपायुक्त ने इंकार किया।
दिल्ली पुलिस के प्रयास के बाद भी यह हकीकत है कि राजधानी में हर दो घंटे में नौ वाहन चोरी हो जाते हैं और ज्यादातर मामलों में दिल्ली पुलिस इन वाहनों का पता लगाने में नाकामयाब रहती है। दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों पर गौर करें तो एक जनवरी से 31 मार्च 2015 तक 9714 वाहन चोरी हुए हैं।

Related

news 5701621594201464145

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item