aajtaktimes

मवई चौराहे पर बने पुलिस बूथ का एसएसपी ने किया उदघाटन

अजमी रिज़वी
जनसहयोग से मवई एसओ राजीव सिंह ने कराया पुनः निर्माण-थाने की मित्र पुलिस खुश
फैज़ाबाद । मवई पुलिस ने आम जनमानस के सहयोग से मवई चौराहे पर एक पुलिस बूथ की स्थापना की है । एसएसपी मोहित गुप्त ने फीता काटकर उदघाटन किया है। इस पुलिस बूथ के निर्माण होने से जहाँ गस्त पर लगे सिपाहियों के ठहरने का स्थान हो जायेगा।तो वहीँ छिटपुट हो रही अपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
बताते चले मवई चौराहे पर पहले भी पुलिस बूथ बना था।लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण होते समय एनएचआई द्वारा उसे गिरा दिया गया।लेकिन पुनः उसका निर्माण नहीं कराया गया।जिससे चौराहे पर पुलिस को ठहरने का स्थान छिन गया।मवई एसओ राजीव सिंह ने लोगो के सहयोग से मवई ब्लॉक रोड पर हनुमान मंदिर के सामने पुलिस बूथ का निर्माण दो माह पहले शुरू कराया था।जो अब बनकर तैयार हो गया।एसओ ने बताया कि बूथ न होने से सिपाही इधर उधर धूप बरसात में खड़े होते थे या किसी के होटल दुकान आदि पर बैठते थे।अब बूथ बनने से सिपाहियों के बैठने का स्थाई जगह भी मिल गयी ।जिससे चौराहे से गुजरने वाले संदिग्धों पर भी नजर रखी जाएगी।साथ छिटपुट घटना पर भी अंकुश लगेगा।बूथ का उदघाटन करने आये एसएसपी मोहित गुप्त ने जनसहयोग से बने इस पुलिस बूथ के उदघाटन समारोह में आये सम्मानित नागरिकों ग्रामप्रधानो को धन्यवाद भी दिया।इस अवसर पर एसपी ग्रामीण कुलदीप नरायन, एसओ मवई राजीव सिंह, एसओ पटरंगा रमापति प्रजापति,एसआई शैलेन्द्र गिरि,डा.अरुण कुमार अवस्थी,डा. शब्बीर अहमद,डा. सरवर जमाल,सरफराज खाँ,विजय कुमार,राकेश पटेल,यूपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related

news 1837380688276207142

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item