बेसिक शिक्षा मंत्री ने माना विभाग की कमी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_134.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने माना कि विभाग में ऐसे शिक्षक हैं जो अपनी तैनाती जगहों पर 5 हजार रूपये देकर दूसरे से पढ़ाई करवा रहे हैं। इसको लेकर यह कहा जा रहा है कि यह काम अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। इन्हीं सबके चलते 16 बीएसए के खिलाफ हुई कार्रवाई की गयी है। स्थानीय डाक बंगले पर बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुये मंत्री श्री हसन ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में मई माह से शुरू होगी अंतर जनपदीय ट्रांसफर प्रक्रिया। 3 साल से बंद था ट्रांसफर का काम। जल्द ही विभाग में होगा बड़ा बदलाव।

