aajtaktimes

अधेड़ की लावारिस लाश मिली

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के केवटली गांव में सड़क के किनारे लगभग 45 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिली जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी जिनके अनुसार मृतक के शरीर पर सफेद शर्ट व नीले रंग का पैण्ट था। आशंका जतायी जा रही है कि कोई राही है। लू या किसी बीमारी से उसकी मौत हो गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले गयी जहां लिखा-पढ़ी के बाद शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Related

UP 5809875332506212813

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item