aajtaktimes

सात दिवसीय कथा में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

जौनपुर। राजा बलि ने अपना सब कुछ भगवान को समर्पित कर दिया तो बामन भगवान राजा बलि के द्वार पर आज भी रक्षक बनकर खड़े हैं। जिस लक्ष्मी जी का सारा जगह सेवा करता है, वे राजा बलि के यहां सेविका बनकर रहने लगीं। उक्त विचार नगर से सटे सुल्तानपुर-रसूलाबाद में आयोजित सात दिवसीय कथा के तीसरे दिन कथा वाचक पं. मदन मोहन शास्त्री जी महाराज बृजवासी ने कही। इसी क्रम में उन्होंने नन्द महोत्सव पर विचार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का कंस के साथ मथुरा के कारागार में प्राकट्य का वर्णन किया। इस अवसर पर शकुंतला, अदालती, रमेश, लक्ष्मी, डा. शुचि, राज नारायण, सावित्री, प्रदीप सिंह साईं के अलावा सैकड़ों भक्तजनों की उपस्थिति रही।

Related

UP 6263966008323268939

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item