aajtaktimes

गर्भवती महिला से दुष्कर्म का प्रयास, यात्रियों ने आरोपी को पीटा

अजमी रिज़वी
 बाराबंकी। चलती ट्रेन में एक दरिन्दे ने गर्भवती महिला के साथ
ट्रेन के शौंचालय में जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला
की पिटाई भी की। सूचना पाकर सक्रिय हुयी जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने बुढ़वल
रेलवे स्टेशन पर शौंचालय का दरवाजा तोड़कर महिला को उसके चंगुल से आजाद
कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के सम्बन्ध में उपलब्ध जानकारी
के अनुसार बिहार से पंजाब जा रही दरभंगा अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 15211
अप के कोच संख्या 0749इ में बिहार प्रांत के मधुबनी जिला अन्तर्गत
चन्द्रडीह खजोली निवासी गर्भवती महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी।
ट्रेन गोण्डा से आगे निकली तो महिला ट्रेन के शौंचालय में गयी। इसी बीच
पीछे से एक युवक शौंचालय में धक्का देकर घुस गया और दरवाजा अन्दर से बन्द
कर लिया। चलती ट्रेन में उसने महिला के साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की
कोशिस करने लगा। महिला के द्वारा उसकी हरकतों का विरोध करने पर उसने उसकी
पिटाई भी की। महिला के चीखने चिल्लाने पर उसका पति हरिराम शौंचालय के पास
पहुॅचा और दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया। दरवाजा न खुलने पर उसने
इसकी सूचना पुलिस को दी। सक्रियता दिखाते हुए जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त
टीम ने बुढ़वल रेलवे जक्शन पर शौंचालय का दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर
निकाला तथा बहसी दरिन्दे को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम
व पता राज पुत्र राणजीत निवासी तुलसी तोल पहाड़पुर थाना बलिया जिला
बेगूसरांय बिहार बताया। पुलिस ने सुशंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर

Related

UP 4846603565661105835

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item