अधिवक्ताओं ने सीएम को भेजा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_257.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। तहसील बार एसोसिएशन रामनगर के पदाधिकारियों ने प्रदेशके मुख्य मन्त्री को ज्ञापन भेज कर मार्ग दुर्घटना में मृत्यु अधिवक्ता
के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी
रामनगर आशुतोष कुमार दुबे को सौंपे गये ज्ञापन में तहसील बार के अध्यक्ष
वेद प्रकाश श्रीवास्तव एवं महामन्त्री रामकुमार सोनी ने कहा है कि
अधिवक्ता मनीराम की 11 अप्रेल को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी थी। उनकी
मौत के बाद परिजनों के सामने जीविकों पार्जन का संकट खड़ा हो गया है।
मृृत्यु अधिवक्ता का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। ऐसी दशा में
मुख्यमन्त्री से आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की मांग की है। इसके
आलावा मुख्यमन्त्री के नाम ही सम्बोधित एक अन्य ज्ञापन में बार के
पदाधिकारियों ने प्रदेश में हो रही अधिवक्ताओं की हत्या पर चिन्ता जताते
हुए हत्या में मृत्यु अधिवक्ता के परिजनो में किसी एक सदस्य को सरकारी
नौकरी एवं इच्छुक सदस्य को शस्त्र लाइसेंशन दिलाये जाने की मांग की है।

