aajtaktimes

बोलेरों ने मारी ठोकर, पत्नी मरी, पति जख्मी

अजमी रिज़वी

बाराबंकी। वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे साइकिल सवार पति-पत्नी
को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने ठोकर मारी। हादसे में दम्पति
जख्मी हुए। दोनो को लखनऊ के ट्रामा में भर्ती कराया। जहां पत्नी ने दम
तोड़ दिया जबकि पति अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। प्राप्त
जानकारी के अनुसार, जनपद सीतापुर के कोतवाली महमूदाबाद के ग्राम मानापुर
संगत निवासी शिवकुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी(22) के साथ शादी में शामिल होने
ग्राम अल्लापुर जा रहा था। तभी फतेहपुर सुढिया़मऊ मार्ग पर ग्राम नबीगंज
के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने पीछे से ठोकर मार दी। हादसे
में दोनो लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए। जिन्हे उपचार हेतु ट्रामा सेंटर
में भर्ती कराया गया। जहां उपचार दौरान लक्ष्मी की दर्दनाक मौत हुई। जबकि
शिवकुमार का इलाज अभी भी चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

Related

UP 3215655756417371388

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item