एस पी बाराबंकी का किया स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_764.html
अजमी रिज़वीबाराबंकी । हाल ही में प्रदेश में सम्पन्न हुए पंचायत सामान्य निर्वाचन चुनाव में जनपद बाराबंकी में निष्पक्ष शान्तिपूर्ण चुनाव करवाने हेतु प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयोग एवं डीजीपी उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किये गये जनपद के प्रिय युवा पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद से आज युवा प्रगति सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भेट कर पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष फराज़ अहमद खान, महा सचिव कमर हयात, वरिष्ठ अधिवक्ता/विधि सलाहकार हुमायु नईम खान, शाजान अहमद आदि पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से बाराबंकी जिले को भयमुक्त एक साफ सुथरी पुलिस व्यवस्था प्रदान करने पर धन्यवाद दिया ।
