aajtaktimes

सर्राफा व्यापारियों ने निकाल मशाल जुलूस

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सर्राफा व्यापारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ दर्पण टाकीज
स्थित धर्मशाला से छाया चौराहे तक मशाल का जुलूस निकाल कर विरोध प्रकट
किया। सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में जनपद के व्यापार मण्डल एसोसिएशन
भी मशाल जुलूस में शामिल थे। व्यापारियों की एक सभा को सम्बोधित करते हुए
सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी व व्यापार मण्डल के नगर
अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि जब केन्द्र सरकार जीएसटी लगाने का
प्रावधान कर रही एवं सिंगल प्वाइंट टैक्स की बात करती है तो एक्साइज
विभाग द्वारा नया कर क्यांे लगाया जा रहा है।
महामंत्री अनलि रस्तोगी ने
कहा कि भामाशाह के हम वंशज है हम टैक्स देने में सबसे आगे है परन्तु हम
इंस्पेक्टर राज नही चाहते परन्तु मोदी सरकार ने उसे बढ़ावा दे रखा है उसका
जवाब हम 2017 के विधानसभा चुनाव में देंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील
त्रिवेदी खोखा भइया एवं कोषाध्यक्ष शशि शेखर गुप्ता ने कहा कि केन्द्र
सरकार यदि 4 अप्रैल के सम्पूर्ण  बंद के बाद भी इस काले कानून को वापस
नही लिया तो व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्रा
के आवाहन पर पूरा देश बंद कराया जायेगा। व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष
विनोद गाबा ने कहा अब धैर्य की समाप्ति होने वाली है अब तो करो या मरो की
नौबत आ रही है। सरकार के खिलाफ अब संसद से लेकर सड़क पर लड़ाई लड़ी जायेगी।
प्रदर्शन में मुख्य रुप से व्यापारी नेता प्रदीप जैन, राजीव गुप्ता
बब्बी, राजेश गुप्ता, प्रभात वर्मा, सौरभ गुप्ता, वीरेन्द्र वर्मा, सजीवन
पाल सहित सैकड़ो व्यापारियों ने भाग लेकर एक्साइज कर जैसे काले कानून को
वापस लेने की मांग की।

Related

UP 5046155967886910702

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item