aajtaktimes

गाड़ी में लालबत्ती लगाकर घूमनेवाले रईसजादे गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। नरसिंहपुर की करेली पुलिस ने शहर में बिना नम्बर की बोलेरो गाड़ी समेत छह रईसजादों को पकड़ा है जो सभी गाड़ी में लालबत्ती लगाकर घूम रहे थे। ये सभी लड़के दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी कक्षा 12 के छात्र हैं जिन्होंने हाल ही में परीक्षा दी है और घूमने के लिए दिल्ली से स्विफ्ट गाड़ी में निकले थे लेकिन शहर में पहुंचते हैं उन्होंने बोलेरो गाड़ी कर ली।
पुलिस के मुताबिक ये लड़के एनटीपीसी में ठेकेदारी करने वाले किसी जानने वाले के यहां आए थे जहां से ये शहर में निकले तो बुलेरो में लालबत्ती लगाकर तफरी करते पकड़े गए। दरअसल पुलिस शहर के बरमान चौराहा में जब गश्त कर रही थी उसी दौरान पुलिस को इस लालबत्ती लगी गाड़ी पर शक हुआ जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में लालबत्ती के दुरूपयोग का मामला सामने आया। पुलिस ने इन सभी लड़कों को थाने लाकर इनसे पूछताछ कर इनके पते के बारे पता किया।
पुलिस ने बताया कि ये सभी काफी कम उम्र के कक्षा बारह के छात्र हैं जो सभी दिल्ली से स्विफ्ट गाडी से यहां तक पहुंचे हैं साथ ही इनका आगे का प्लान गोवा जाने का था। इन्होने दिल्ली के करोलबाग से लालबत्ती खरीदी थी और अभी तक ये स्विफ्ट पर लालबत्ती लगाकर सफर करते थे। पुलिस ने बताया कि इनका लालबत्ती लगाने का मकसद दिल्ली से लेकर यहां तक और आगे जहां ये यात्रा करने जा रहे हैं वहां के सभी टोल नाकों पर टोल किराया बचाना था जिसके चलते इन्होनें लालबत्ती का दुरूपयोग किया।
पकड़े गए छह आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं।पुलिस ने इन सभी के खिलाफ लालबत्ती के दुरूपयोग सहित मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Related

news 7704801876498370637

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item