मथुरा-वृन्दावन में रेल-बस सेवा के लिए अखिलेश ने प्रभु को लिखा पत्र
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_970.html
रेल मंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने मथुरा में रेलवे की खाली पड़ी भूमि और स्टेशन को मथुरा-वृन्दावन के धार्मिक एवं पौराणिक स्वरूप के अनुरूप विकसित करने का भी अनुरोध किया है।प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री को जानकारी दी कि हैरिटेज सिटी की दृष्टि से इस क्षेत्र में रेल बस सेवा का संचालन बहुत जरूरी है। पर्यटक और स्थानीय निवासी भी रेल बस सेवा शुरू करने की मांग लगातार उठा रहे हैं।

