aajtaktimes

अपनी प्यारी मछली को दी ऐसी विदाई कि...

ओंटारियो। कनाडा में एक शख्स अपनी पालतू मछली से इतना प्यार करता था कि उसने उसकी मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार शानदार अंदाज में किया। वो मछली भले ही कभी समंदर में न जा पाई हो, पर उस शख्स ने उसका आखिरी सफर बेहद अलग ढंग से प्रायोजित किया। उसने मछली के अंतिम संस्कार के लिए बाकायदा नाव बनाई और उसका दाह संस्कार करने के बाद उसे पानी में नाव समेत छोड़ दिया।
अपनी मछली से बेहद प्रेम रखने वाले इस व्यक्ति का नाम लारा सुत्का है जो अपनी मछली को अपने परिवार का सदस्य ही मानता था। कनाडा के ओंटारियो निवासी लारा ने कहा कि मैं इस मछली से बेहद गहराई से जुड़ा था। वो मेरे बॉथरूम में रहती थी और मैं उसे हर दिन देखता रहता था। इस मछली का नाम पीपिंग टॉम था।
लारा ने मछली की मौत के बाद ग्रैंड विदाई देने की सोची। उसने न सिर्फ उसे सजाया संवारा और शाही अंदाज में ही मिला, बल्कि विदाई के समय संगीत का भी प्रबंध किया। लॉरा ने टॉम को जिस छोटी सी नाव में विंदाई दी, उसका नाम एसएस बूबी रखा।  इस गमगीन माहौल में लारा का पूरा परिवार भी वहां उपस्थित था।

Related

news 610406242977379177

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item