घर के कुक ने कहा तो अखिलेश ने बनवा डाला पुल, छिड़ी नई बहस!
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_286.html
फैजाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। दरअसल अखिलेश यादव फैजाबाद जिले एक पुल का उद्घाटन करने पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि ये उन्होंने अपने घर में खानसामे के कहने पर ये पुल बनवाया है। अखिलेश ने यहां साफ-साफ कहा कि उन्होंने मजबूरी में अपने खानसामे के कहने पर इस पुल को बनवाने की स्वीकृति दी है जिससे खाने का स्वाद मिले, क्योंकि अगर खाना बनाने वाले के कहने पर पुल बन जाएगा तो अगली बार जब वह खाना बनाएगा तो उसका स्वाद ही कुछ और होगा।
उन्होंने कहा कि इस पुल के लिए जहां जनप्रतिनिधि कह रहे थे कि पुल बनना चाहिए वहीं हमारे साथ हमारे परिवार के साथ आपके पड़ोस के सुन्दर ने भी कहा था कि पुल बनना चाहिए उसने लिख कर दिया था कि अगर गोमती का यह पुल बन जाएगा तो आस-पास के लोगो को बड़ी सुविधा हो जाएगी मैंने पुल को उसी समय स्वीकृत कर दिया।
अखिलेश यादवा ने कांग्रेस के विधायक को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस पुल के लिय हमसे कहा था लेकिन सही मायने में अगर खाना खिलाने वाला अगर घर में हो उसके कहने से अगर पुल बन जाए तो अगली बार जो खाना बनाएगा उसका स्वाद ही कुछ और होगा तो खाने का स्वाद मिले इसलिए मजबूरी में भी हमें पुल बनाना पड़ गया।
उन्होंने कहा कि इस पुल के लिए जहां जनप्रतिनिधि कह रहे थे कि पुल बनना चाहिए वहीं हमारे साथ हमारे परिवार के साथ आपके पड़ोस के सुन्दर ने भी कहा था कि पुल बनना चाहिए उसने लिख कर दिया था कि अगर गोमती का यह पुल बन जाएगा तो आस-पास के लोगो को बड़ी सुविधा हो जाएगी मैंने पुल को उसी समय स्वीकृत कर दिया। अखिलेश यादवा ने कांग्रेस के विधायक को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस पुल के लिय हमसे कहा था लेकिन सही मायने में अगर खाना खिलाने वाला अगर घर में हो उसके कहने से अगर पुल बन जाए तो अगली बार जो खाना बनाएगा उसका स्वाद ही कुछ और होगा तो खाने का स्वाद मिले इसलिए मजबूरी में भी हमें पुल बनाना पड़ गया।
