गर्मी के इस सितम में भी छिपी है खुशखबरी!
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_558.html
नई दिल्ली। बढ़ती गर्मी के साथ पानी की कमी लोगों की मुसीबतें और बढ़ा रही है। लेकिन गरमी के इस सितम में खुशखबरी भी छिपी है। रिकॉर्ड बताते हैं कि जब- जब गरमी ज़्यादा पड़ी है तब-तब मॉनसून वक्त से आया है और जमकर बरसा है।
साल 2007 में अप्रैल के पहले हफ्ते में ही तापमान 43 डिग्री से ज्यादा चला गया था और उस साल मॉनसून समय से आया। पूरे मौसम में बारिश 460 एमएम हुई थी।इसी तरह साल 2010 में अप्रैल के पहले हफ्ते में तापमान 38 डिग्री पहुंचा तो पूरे सीजन में बारिश 900 एमएम दर्ज की गई। इस साल भी तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है और मौसम विभाग पहले ही अच्छे मॉनसून की भविष्यवाणी कर चुका है।

