aajtaktimes

अतुल्य भारत के ब्रांड एंबेसडर मुद्दे पर अमिताभ ने जारी किया ये बयान...

नई दिल्ली। महानायक अमिताभ बच्चन ने अतुल्य भारत का ब्रांड एंबेसडर मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। खबर आई थी कि उन्हें ब्रांड एबेंसडर बनाने के मामला फिलहाल रोक दिया गया है। ऐसा पनामा पेपर लीक मामले में नाम आने के चलते किया गया है। अमिताभ का कहना है कि सरकार ने इसके लिए उनसे संपर्क ही नहीं किया तो इसे रोक देने की खबर का तो कोई मतलब ही नहीं रह जाता। अमिताभ बच्चन की ओर से इस बारे में एक बयान जारी किया गया है। बयान उनके कानूनी सलाहकार ने जारी किया है। बयान में कहा गया है कि मीडिया की ओर से लगातार उनसे अतुल्य भारत के ब्रांड एंबेसडर मामले पर सवाल पूछे जा रहे हैं। मैं यह कहना चाहता हूं कि इस पद के लिए औपचारिक रूप से सरकार ने उनसे संपर्क ही नहीं किया है। ऐसे में मीडिया में आई वो खबरें जिनमें कहा गया है कि ये मामला फिलहाल टाल दिया गया है, बेमानी है।
बयान के मुताबिक पनामा के खुलासे पर मैं ये कहना चाहता हूं कि मीडिया की ओर से मुझे काफी सवाल भेजे गए हैं। मेरी उनसे विनम्र प्रार्थना है कि ये सवाल वे भारत सरकार से पूछें जहां मैंने कानून को मानने वाले एक नागरिक की हैसियत से अपना जवाब भेजा है। मैं अब भी अपने इस बयान पर कायम हूं कि मेरे नाम का किसी ने दुरुपयोग किया है।

Related

news 7940321903574911852

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item