राजन के बयान ‘अंधों में काना राजा’ पर जेटली ने दिया ये जवाब
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_814.html
नई दिल्ली। आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन के भारतीय अर्थव्यवस्था पर किए गए कमेंट ‘अंधों में काना राजा’ पर अब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी जवाब दिया है। उन्होंने नेटवर्क 18 को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के और देशों से बहुत तेज है। सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि यह सबसे तेज है। 7.5 % ग्रोथरेट किसी और देश की होती तो वे बहुत खुश होते, लेकिन हम इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। भारत में और ज्यादा क्षमता है।
जेटली ने कहा कि उन्हें देश की ग्रोथ पर पूरा भरोसा है। उनके मुताबिक जल्द ही भारत की जीडीपी 7.5 फीसदी से भी ज्यादा हो जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि लगातार बढ़ रहे बैंकों के एनपीए से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत अन्य देशों के मुकाबले तेजी से बढ़ रहा है। भारत की ग्रोथ 7.5 फीसदी से ज्यादा बढ़ने की क्षमता है। इस बार अच्छे मॉनसून की उम्मीद है, जबकि खराब मॉनसून के बावजूद पिछले 2 साल में 7.2 फीसदी और 7.6 फीसदी की ग्रोथ रही थी।
वित्त मंत्री ने ये भी उम्मीद जताई कि इस सत्र में बैंकरप्सी कोड पास हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बैंकों का एनपीए कम करने पर सरकार का जोर है और बैंकों की स्थिति मजबूत करने पर फोकस है। इससे पहले केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण भी राजन के बयान पर ऐतराज जता चुकी हैं।