साठ करोड़ रूपये की ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_178.html
जयपुर । जयपुर के क्षिप्रा रोड थाना पुलिस ने साठ करोड़ रूपये की ठगी कर फरार हुए आरोपी को कल गिरफ्तार किया है । जयपुर के पुलिस आयुक्त संजय अग्रवाल ने बताया कि पांच साल से फरार आरोपी रामप्रकाश उर्फ परस्या मीणा अपने गिरोह के साथ चैन सिस्टम से दो वर्ष में दुगुना रूपया करने के नाम से जनता से करीब 50-60 करोड़ रूपये इकट्ठा कर फरार हो गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी पर दो हजार रूपये का इनाम घोषित था । गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ की जा रही है ।

