aajtaktimes

सपा विधायक ने छेड़खानी करने वाले भतीजे को कराया गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक युवती से कथित छेड़छाड़ और सरेआम उसके कपड़े फाड़ने के आरोप में सपा के विधायक जाहिद बेग के भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। विधायक ने खुद पुलिस को घर बुलाकर अपने भतीजे को पुलिस के हवाले किया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि तीन दिन पहले आनन्द नगर निवासी एक लड़की शाम को अपने घर लौट रही थी। रास्ते में सपा विधायक जाहिद बेग के भतीजे शादाब और उसके एक अज्ञात युवक ने लड़की के साथ कथित छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की और सरेआम उसके कपड़े फाड़ डाले।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उसी रात मुकदमा दर्ज किया गया था। सूत्रों ने बताया कि विधायक बेग ने कल पुलिस को घर बुलाकर आरोपी शादाब को गिरफ्तार करवा दिया।
साइकिल से विधानभवन पहुंचने के कारण चर्चा में आये जाहिद बेग का कहना है कि शादाब उनका भतीजा जरूर है लेकिन वह उनके पास नहीं रहता और ना ही उससे उनका कोई लेना-देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में बदनाम करने के लिये उन्हें घसीटा जा रहा है। पुलिस कानून के मुताबिक काम करेगी।

Related

UP 223279681782284019

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item