aajtaktimes

यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना: किशन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनपद मुख्यालय से 25 किमी दूर हैदरगढ़ विधानसभा के कस्बा कोठी
में शिवसेना ने अपनी चुनावी रणनीति के तहत ग्रामीण अंचलों में संगठन के
नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिये सदस्यता शिविर लगाया। जिसमें सैकड़ो
नवजवानों महिलाओं एवं ग्रामीणों ने शिवसेना की नीतियों से प्रभावित होकर
सदस्यता ग्रहण की। शिवसेना जिला उप प्रमुख शेर बहादुर ‘‘शेरा‘‘ एवं
हैदरगढ़ विधानसभा प्रमुख नीरज विश्वकर्मा के संयोजन में आयोजित इस शिविर
में शिवसेना प्रदेश प्रधान महासचिव किशनलाल रावत एवं जिला प्रमुख मनोज
विद्रोही ने शिवसेना में शामिल हुए शिवसैनिकों को परिचय-पत्र प्रदान
किये। इस मौके पर शिवसेना में शामिल हुए लोगों को सम्बोधित करते हुए
प्रदेश प्रधान महासचिव किशनलाल राव ने कहा कि शिवसेना पूरी ताकत के साथ
पूरे प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिये शिवसेना पूरी तैयारी
में है और प्रभावी ढंग से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि प्रदेश
की विधानसभा पर भगवा लहराया जा सके। शिवसैनिको को सम्बोधित करते हुए
शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहा कि शिवसेना का लक्ष्य अब
राष्ट्रीय दल के रुप में उभरकर आना है। जिसकी शुरुआत महाराष्ट्र के बाहर
बिहार विधानसभा चुनाव से हो सकी है। विगत् बिहार विधान सभा चुनाव में
शिवसेना ने 85 सीटों पर विधानसभा प्रत्याश्याी लड़ाये थे। जिसमें 35
स्थानों पर शिवसेना दूसरे स्थान पर रही, जो शिवसेना के लिये अच्छे संकेत
है। इस अवसर पर विष्णु सोनी, गौरव यज्ञसैनी, आनन्द, सुजीत विश्वकर्मा,
विश्व प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, प्रेम शंकर तिवारी, डा. सुमनचन्द्र आदि
शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Related

UP 8094316889457243309

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item