aajtaktimes

अग्निकाण्ड पीड़ितों को जिपंअ ने दी सहायता राशि


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। तहसील रामनगर के ग्राम इब्राहिमपुर मजरे ओरी लालपुरवा में आज
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह ने अग्नि पीडित 6 परिवारों को आर्थिक
सहायता राशि चेकें वितरित की। गत दिनों ओरीलाल पुरवा में अग्नि काण्ड में
धनीराम की पुत्री की जलकर मृत्यु हो गई थी और कई घरों की गृहस्थी जलकर
खाक हो गयी थी। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह ने धनीराम पुत्र बिहारी को
4 लाख 25 हजार नौ सौ रूपये, ओरी लाल को 7 हजार नौ सौ रूपये, लखन लाल 7
हजार नौ सौ रूपये, ननकू 7 हजार नौ सौ, रूप दत्त को 7 हजार नौ सौ एवं
दिनेश दत्त को 7 हजार नौ सौ रूपये की आर्थिक सहायता की चेकें पीडित
परिवारों को सौपी। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि ऐसी हृदय
विदारक घटना से मैं काफी आहत हुआ हूँ। किन्तु ऐसे पीड़ित परिवारों के साथ
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार निरंतर साथ रहती है,
जो हो सकता है तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा रही है, हम सभी का यही
प्रयास रहता है कि किसी की जान को तो वापस नहीं ला सकता किन्तु पीड़ित
परिवार का दुःख दर्द बांटने के लिये सतत प्रयत्नशील रहता हँू। यही धर्म
है, जो मानव-मानव के मौके पर काम आये। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य
चन्द्रदेव सिंह, उमेश सिंह, विवेक सिंह, तहसीलदार, क्षेत्रीय लेखपाल एवं
ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Related

UP 7578618039412680517

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item