aajtaktimes

सदर विधायक ने दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बुनकर सर्वसमाज एसोशियन उ.प्र. द्वारा रविवार को बंकी ब्लाक के
शहावपुर मे प्रदेश अध्यक्ष जबीरूदीन अंसारी की अगुवाई मे एक दिवसीय
स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया और मुफ्त दवांए दी गयी। इस स्वास्थ्य
शिविर का उद्घाटन सदर विधायक सुरेश यादव ने किया। श्री यादव ने अपने
सम्बोधन मे बुनकर सर्वसमाज एसोसिएशन द्वारा आयोजित  स्वास्थ्य शिविर गांव
गरीबों की मदद मे सहायक सिद्व होगी । सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिह ने
कहा कि जबीरूदीन अंसारी द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। प्रदेश
उपाध्यक्ष धीरज गुलसिया ने इस मौके पर संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यो
के बारे मे विस्तृत चर्चा की शहावपुर मे आयोजित स्वांस्थ्य शिविर मेडकेयर
एंव ट्रामासेण्टर लखनऊ के एमडीआरएच अंसारी, त्वाचा रोग विशेषज्ञ डा.
नितिन तिवारी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. निधि श्रीवास्तव, जनरल फिजिशियन
डा. एके सिह, न्यूरोफिजिशिएन प्रणव की टीम ने 947 रोगियो का परीक्षण करते
मुफ्त दवांए वितरित की गयी। स्वास्थ्य  शिविर बीपी और शुगर की भी जाच की
गयी। इस मौके पर  जुहेर अनुज खान, देश दीपक तिवारी एडवोेकेट तथा जिला
अध्यक्ष जावेद उस्मानी, संतोष जायसवाल, वसीम राईन, प्रधान शहावपुर वसीम
अहमद, खालिद अंसारी, अतीक अंसारी, अफरोज अंसारी, इस्लामुदीन अंसारी आदि
लोग मौजुद रहे।

Related

UP 7982222859803061678

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item