aajtaktimes

लालू यादव का फेसबुक हैक करने वाला निकला इंजीनियरिंग छात्र

पटना। आरजेडी प्रमुख लालू यादव का फेसबुक अकाउंट हैक करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक इंजीनियरिंग का छात्र है। इओयू की टीम ने मुख्य आरोपी दिव्यांशु कुमार उर्फ गोलू को वैशाली जिले से बुधवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद इसे हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्य में उपयोग किया जानेवाला मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।
दिव्यांशु पटना साहिब इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग का छात्र है। 20 साल के इस युवक को फेसबुक, टविटर समेत सभी सोशल साइट्स की अच्छी  जानकारी है। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की काफी अच्छी समझ रखने के कारण ही उसने हैकिंग को अंजाम दिया है। युवक जिस सिम कार्ड का उपयोग कर रहा था, वह दुबई में रहनेवाले किसी विजय कुमार सिंह के नाम से है। इस कारण पुलिस को पहले लगा कि यह अंतरराष्ट्रीय मामला है। लेकिन, गहन छानबीन के बाद पूरे मामले की हकीकत सामने आईं।
दिव्यांशु पर आइटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। उसने 8 और 11 मार्च को वेब पेज को हैक करके कई तरह के आपत्तिजनक पोस्ट डाले थे। पूछताछ में उसने तमाम अपराधों को कबूल किया है।
बता दें इस साल मार्च महीने में लालू प्रसाद का फेसबुक अकाउंट और ईमेल आइडी को हैक कर लिया गया था और इस पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दिया। साइबर क्राइम के शिकार हुए लालू प्रसाद के इस मामले की शिकायत उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रताप यादव ने सचिवालय थाने में की थी। मामले के छानबीन की जिम्मेवारी आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) को सौंपी गई।

Related

news 968740990742150542

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item