aajtaktimes

डीएमडीके अध्यक्ष विजयकांत ने उड़ाया करुणानिधि का मजाक!

कुलीथलाई (तमिलनाडु)। द्रमुक अध्यक्ष करुणानिधि के खिलाफ तीखा हमला करते हुए डीएमडीके प्रमुख विजयकांत ने आज छठी बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने की उनकी इच्छा का मजाक बनाया। कुलीथलाई के लोग अच्छे हैं, यह कहते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने दशकों पहले उम्मीद के साथ करूनानिधि को चुना था। करुणानिधि पहली बार 1957 में यहां से निर्वाचित हुए थे।
उन्होंने कहा कि कुलीथलाई इतिहास है और यह जगह कलैगनार (करूणानिधि का जिक्र करते हुए) के आगे बढ़ने की जगह है और आपने उन्हें अच्छा समझकर चुना। इसके बाद उन्होंने कहा कि और उन्होंने क्या किया। नब्बे साल से ज्यादा के हो चुके द्रमुक नेता का मजाक बनाते हुए उन्होंने कहा कि देखिए, वह 92 साल की उम्र में भी छठी बार मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं..उनकी लालसा देखिए।

Related

news 6975492826164442847

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item