शराब के नशे में दोस्त को छत से दिया धक्का, मौके पर मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_204.html
फरीदाबाद शराब पीने छत पर बैठे दोस्तों में किसी बात पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई शुरू हो गई। धक्का लगने से एक दोस्त छत से नीचे आ गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की शिकायत पर मृतक के शराबी दोस्त के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, नेपालियों के कुछ परिवार अजरौंदा गांव में किराये के मकान में रहते हैं। अनिल प्रधान और उसका दोस्त सुंदर बहादुर भी परिवार के साथ एक घर में किराये पर कमरे लेकर रहते हैं।
रविवार की शाम अनिल प्रधान और सुंदर बहादुर घर की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी ने कोई अप्रिय बात कह दी। इस पर दोनों में लड़ाई होने लगी। दोनों एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करने लगे।
छत के किनारे पहुंचा अनिल प्रधान धक्का मुक्की में संतुलन नहीं बना सका और नीचे आ गिरा। गंभीर चोट लगने की वजह से अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। सुंदर मौके से फरार हो गया। एसएचओ सेंट्रल भारत भूषण ने बताया कि मृतक की पत्नी माधुरी की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।